फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13 ministries takes place today

Delhi NCR News: 13 मंत्रालयों के बॉडीबिल्डरों में बेस्ट फिजीक की जंग आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
--60 से 70 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, 10 भार वर्गों में होंगे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। विनय मार्ग स्थित सीएसओआई में शुक्रवार को अंतर-मंत्रालय बेस्ट फिजीक टूर्नामेंट 2026-27 का आयोजन होगा। इसमें करीब 13 मंत्रालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में 60 से 70 बॉडीबिल्डर अपनी मांसपेशियों के विकास, शारीरिक संतुलन और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के बीच व्यक्तिगत खिताब के साथ टीम चैंपियनशिप के लिए भी मुकाबला होगा। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड (सीसीएससीएसबी), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन बोर्ड के सचिव सत्येंद्र सिंह करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब सात निर्णायक मौजूद रहेंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय जज एवं दिल्ली के अध्यक्ष सुरेश कुमार, उत्तर प्रदेश के मनीष कुमार और इंडिया के उपाध्यक्ष पवन कुमार शामिल हैं।

10 भार वर्गों में दिखेगा दमखम
प्रतियोगिता में 10 भार वर्गों के अलावा दो मास्टर्स वर्गों में भी मुकाबले होंगे। खिलाड़ी अपनी शारीरिक बनावट, मांसपेशियों के विकास, अनुपात और मंच पर प्रस्तुति के आधार पर निर्णायकों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को टीम चैंपियनशिप में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ बॉडीबिल्डर को मिलेगा खिताब

टूर्नामेंट का प्रमुख आकर्षण ‘बेस्ट इंटर-मिनिस्ट्री बॉडीबिल्डर ऑफ द ईयर’ का खिताब होगा। सभी वर्गों के चैंपियन खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बॉडीबिल्डर का चयन इस सम्मान के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों में फिटनेस, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के कर्मचारियों को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed