'जीबी रोड से मेरठ पहुंचायी 13 लड़कियों के मामले की होगी जांच'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग जीबी रोड से जिन 13 लड़कियों को मानव तस्करी के तहत मेरठ के रेड लाइट एरिया में बेचा गया था, उस मामले की अब जांच करेगा।
आयोग ने इस मामले की जांच के लिए एनजीओ के साथ मिलकर एक कमेटी गठित की है, जोकि पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर मानव तस्करी पर रोकथाम लग सकेगी।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, सबसे पहले इन लड़कियों को दिल्ली के जीबी रोड में रखा गया था, इसके बाद इन्हें मेरठ स्थित काबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में बेचा गया।
जीबी रोड से मेरठ के रेड लाइट एरिया में बेचने का शक
आयोग सदस्य सारिका चौधरी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया है, जोकि इस मामले की जांच करेगी। कमेटी इस मामले की जांच करेगी कि आखिर इन लड़कियों को जीबी रोड कौन लेकर आया था और फिर यहां से ये मेरठ कैसे पहुंचीं।
इस कमेटी में आयोग के ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल के स्टाफ के साथ-साथ शक्तिवाहिनी एनजीओ को भी शामिल किया गया है। आयोग लड़कियों के ब्यान दर्ज करके मामले की जांच करेगा कि आखिर मानव तस्करी के पीछे कौन सा संगठित गैंग काम कर रहा है।
स्वाति के मुताबिक, इस गैंग का पता लगने पर जीबी रोड में मानव तस्करी के तहत बेची जाने वाली बच्चियों के मामलों पर भी रोकथाम होगी। फिलहाल इसी एनजीओ ने पुलिस की मदद से इन बुच्चियों को छुड़वा लिया है।