फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "13 girls from gb road sent to meerut case will be examine.

'जीबी रोड से मेरठ पहुंचायी 13 लड़कियों के मामले की होगी जांच'

Thu, 08 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
"13 girls from gb road sent to meerut case will be examine.
जीबी रोड स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली महिला आयोग जीबी रोड से जिन 13 लड़कियों को मानव तस्करी के तहत मेरठ के रेड लाइट एरिया में बेचा गया था, उस मामले की अब जांच करेगा। 

विज्ञापन


आयोग ने इस मामले की जांच के लिए एनजीओ के साथ मिलकर एक कमेटी गठित की है, जोकि पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर मानव तस्करी पर रोकथाम लग सकेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, सबसे पहले इन लड़कियों को दिल्ली के जीबी रोड में रखा गया था, इसके बाद इन्हें मेरठ स्थित काबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में बेचा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीबी रोड से मेरठ के रेड लाइट एरिया में बेचने का शक

"13 girls from gb road sent to meerut case will be examine.
Swati Maliwal

आयोग सदस्य सारिका चौधरी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया है, जोकि इस मामले की जांच करेगी।  कमेटी इस मामले की जांच करेगी कि आखिर इन लड़कियों को जीबी रोड कौन लेकर आया था और फिर यहां से ये मेरठ कैसे पहुंचीं। 

इस कमेटी में आयोग के ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल के स्टाफ के साथ-साथ शक्तिवाहिनी एनजीओ को भी शामिल किया गया है। आयोग लड़कियों के ब्यान दर्ज करके मामले की जांच करेगा कि आखिर मानव तस्करी  के पीछे कौन सा संगठित गैंग काम कर रहा है। 

स्वाति के मुताबिक, इस गैंग का पता लगने पर जीबी रोड में मानव तस्करी के तहत बेची जाने वाली बच्चियों के मामलों पर भी रोकथाम होगी। फिलहाल इसी एनजीओ ने पुलिस की मदद से इन बुच्चियों को छुड़वा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed