फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12th girl student raped after giving drink with drugs

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ रेप

Wed, 09 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
12th girl student raped after giving drink with drugs

उत्तर-पश्चिम जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक छात्रा को नोएडा स्थित अपने दोस्त के घर ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पीड़िता ने घर पहुंचते ही परिवार को सारी बात बता दी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी हरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सपना (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती है। सपना पास के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि रविवार को वह किसी काम से बाहर निकली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला युवक हरेंद्र उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ नोएडा स्थित दोस्त के घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सपना के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने के साथ ही उसे बदनाम करने की भी धमकी दी। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिवार को मामले की जानकारी दी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed