{"_id":"5f40265d8ebc3e411b541a11","slug":"12th-class-student-murdered-for-not-giving-rs-20-for-intoxication-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा के लिए 20 रुपये नहीं देने पर की 12वीं कक्षा के छात्र की हत्या, सीसीटीवी कैमरे से कैदी हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा के लिए 20 रुपये नहीं देने पर की 12वीं कक्षा के छात्र की हत्या, सीसीटीवी कैमरे से कैदी हुई वारदात
Sat, 22 Aug 2020 02:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति नगर में नशा करने वाले युवकों ने महज 20 रुपये नहीं देने पर 12वीं कक्षा के छात्र की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तफ्तीश के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को पुलिस को ज्योति नगर में युवकों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को ज्योति नगर निवासी विकास घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फुटेज देखने के बाद पुलिस को नशा करने वाले कुछ युवकों को शक हुआ।
विज्ञापन
शक के आधार पर पुलिस ने मुस्तफाबाद निवासी रईस और कर्दमपुरी निवासी फहीम को पकड़ा और उनसे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि विकास से उनकी पुरानी जान पहचान थी। इसलिए उन लोगों ने उससे स्मैक पीने के लिए 20 रुपये मांगे थे। भोला ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज करने लगा। जिससे गुस्से में आकर उन लोगों ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन