फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   128 players selected from 15,000, eight teams announced.

Delhi NCR News: 15 हजार खिलाड़ियों में से 128 का चयन, आठ टीमों का ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल) के पहले सत्र के लिए बुधवार को ली मेरिडियन में खिलाड़ी चयन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आठ फ्रेंचाइजी टीमों की घोषणा के साथ 128 खिलाड़ियों का चयन किया गया। लीग का पहला सत्र 21 से 28 अक्टूबर तक राजस्थान के नाथद्वारा, उदयपुर स्थित मिराज स्टेडियम में खेला जाएगा।
एसटीसीएल के लिए देश के 10 राज्यों और 11 शहरों में खुले चयन परीक्षण आयोजित किए गए। पटना, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, जयपुर, मुंबई, अलीगढ़, लखनऊ और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में हुए ट्रायल के लिए 15 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 450 खिलाड़ियों को अंतिम चयन शिविर के लिए चुना गया, जहां से 128 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को मौका
लीग का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। चयनित खिलाड़ियों को भोजन, आवास, यात्रा और पेशेवर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों से पंजीकरण या भागीदारी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया है। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए खिलाड़ियों को बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर, स्पिन गेंदबाज और तेज गेंदबाज जैसी श्रेणियों में बांटा गया। इसके बाद ड्रॉ के माध्यम से खिलाड़ियों को आठों टीमों में शामिल किया गया, ताकि सभी टीमों को संतुलित टीम तैयार करने का समान अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सत्र में दिल्ली लीडर्स, गुजरात रॉयल्स, मुंबई मावेरिक्स, पंजाब फाल्कन, हरियाणा लायंस, राजस्थान फ्रंटियर्स, यूपी धुरंधर और तमिलनाडु थंडर्स हिस्सा लेंगी। समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, मदन लाल और अशोक मल्होत्रा, पद्मश्री सुशील दोषी, उदयपुर के पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, एसटीसीएल के ब्रांड एंबेसडर संग्राम सिंह, मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता शारदा और अभिनेत्री दिलजोत समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।

एसटीसीएल अध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि आर्थिक स्थिति किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी के अवसर में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि लीग के जरिए युवा खिलाड़ियों को टी-20 क्रिकेट में प्रतिभा दिखाने और पेशेवर अनुभव हासिल करने का मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed