{"_id":"4062e9d6ea1787b5733802463f8ad97d","slug":"1215-women-s-average-daily-tampering-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में औसतन 1215 महिलाओं से रोज होती है छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में औसतन 1215 महिलाओं से रोज होती है छेड़छाड़
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार भले ही महिला स्रुरक्षा के लाख दावे करे, नए नियम बनाए, बावजूद इसके यूपी में रोजाना औसतन 1215 महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। अखिलेश सरकार की वूमेन पावर हेल्पलाइन से मिले यह आंकडे़ प्रदेश में महिला सुरक्षा के हालात बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
वुमेन पावर हेल्पलाइन में अब तक कुल 4,43,681 महिला उत्पीड़न से संबंधित फोन कॉल्स आईं हैं। खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर शिकायतें महानगरों से मिली हैं। इनमें पहले नंबर पर लखनऊ, दूसरे पर कानपुर, तीसरे पर इलाहाबाद, चौथे पर वाराणसी और पांचवें नंबर पर आगरा का नाम दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
हेल्पलाइन के आंकडे़ बताते हैं कि मनचलों का ज्यादातर शिकार छात्राएं और घरेलू महिलाएं बनीं। छात्राओं ने रास्ते में छेड़छाड़ और घरेलू महिलाओं ने फोन पर अश्लील बातें किए जाने की शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में कुल 2602 उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 1185 छात्राएं, 563 कामकाजी और 854 घरेलू महिलाओं के मामले दर्ज हुए हैं। गौतमबुद्धनगर में 1214, बागपत में 1403, बुलंदशहर में 2415, मेरठ में 5576 और हापुड़ में 731 शिकायतें दर्ज हुईं हैं। सबसे कम मामले दर्ज कराने वालों में श्रावस्ती, कासगंज, संभल, चित्रकूट और कौशांबी का नाम शामिल हुआ है।
प्रदेश छेड़छाड़ में अव्वल शहरों का आंकड़ा
नगर-शिकायतें-कामकाजी-घरेलू-छात्राएं
लखनऊ-48201-8670-14206-25325
कानपुर-11339-1422-3181-6736
इलाहाबाद-7914-848-2045-5621
वाराणसी-7819-785-2117-4917
आगरा-6308-904-2164-3240