फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 thousand employees will be responsible for fair elections in haryana assembly

हरियाणा का रण: 12 हजार कर्मचारी पर होगी निष्पक्ष चुनाव की जिम्मेदारी 

Wed, 02 Oct 2019 08:16 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 02 Oct 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
12 thousand employees will be responsible for fair elections in haryana assembly
EVM
हरियाणा विधानसभा चुनाव में करीब बारह हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें पुलिस, अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ी व पोलिंग स्टाफ भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है। नामांकन की स्क्रूटनी के बाद कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। पुलिस आयुक्त केके राव शहर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और पुख्ता करने के लिए अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अमला भी मतदान की तैयारियों में जुटा है। 
विज्ञापन


इस क्रम में जिला प्रशासन विभिन्न विभागों को पत्र लिख कर चुनाव ड्यूटी के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सूची मांगी है। सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) करीब बारह हजार कर्मचारियों का डाटा तैयार में जुटा है। सूचना विज्ञान अधिकारी एलएन मित्तल ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों से करीब साढ़े छह हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके बाद छह हजार सुरक्षा बल भी लगाए जाएंगे। कर्मचारियों का डाटा तैयार होने के बाद पोलिंग पार्टियों का गठन शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed