फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 sectors to be developed on 1735 acres of land in Hodal; officials seek suggestions from farmers in a meeting

Delhi NCR News: होडल में 1735 एकड़ भूमि पर विकसित होंगे 12 सेक्टर, अधिकारियों ने किसानों से बैठक में मांगे सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नायर की मांग पर सरकार ने हुडा के सेक्टर बनाने की तैयारी शुरू की
विज्ञापन

ई-भूमि पोर्टल से जमीन अधिग्रहण होगा आसान, किसानों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल।
क्षेत्र के गांव बंचारी व भुलावना सहित होडल में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा प्रस्तावित सेक्टरों की योजना को सिरे चढ़ाने को लेकर संपदा अधिकारी विकास कुमार ढांडा ने गांवों के सैकड़ों किसानों संग बैठक की। संपदा अधिकारी ने किसानों से सुझाव मांगे है। बैठक में ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीद और अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी गई। बैठक में किसानों को 30 अप्रैल तक अपनी जमीन का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास की योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से हुडा सेक्टर विकसित करने की मांग रखी थी। नायर की मांग पर मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास कुमार ढांडा ने क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के साथ लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में बैठक की। इस दौरान ढांडा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अब भूमि खरीद की प्रक्रिया पारदर्शी और सरल बनाई गई है। इस प्रणाली के तहत भूमि मालिक अपनी जमीन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने पहले चरण में 30 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया है, ताकि अधिक से अधिक भूमि मालिक इस प्रक्रिया में भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि होडल क्षेत्र में भी इस योजना के तहत बड़े स्तर पर विकास की योजना तैयार की गई है। विकास कुमार ढांडा ने कहा कि प्रस्तावित सेक्टरों के विकसित होने से होडल क्षेत्र में योजनाबद्ध शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे क्षेत्र में आवासीय कॉलोनियां, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और संस्थागत ढांचे विकसित होंगे जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि भूमि मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचएसवीपी द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संपदा अधिकारी विकास ढांडा ने बताया कि इन बैठकों में विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहकर भूमि मालिकों को पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड करने और पोर्टल से संबंधित तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। बैठक में जेई शैलेन्द्र कुमार, विजय कुमार सहित ईश्वर व बसंत पटवारी के अलावा सतवीर नंबरदार, लखन पूर्व पार्षद, हेतराम पार्षद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।



होडल में कौन-कौन से बनेंगे सेक्टर


संपदा अधिकारी ढांडा ने भूमि मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी भूमि का विवरण ई-भूमि पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें। इससे प्रस्तावित विकास योजनाओं को समय पर लागू किया जा सके और होडल क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके। गांव बंचारी व भुलावाना सहित होडल शहर के विभिन्न हिस्सों में नए सेक्टर विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। इन क्षेत्रों में सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के विकास के लिए लगभग 1,735 एकड़ भूमि खरीदे जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed