फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 lakh missing from office selling and repairing medical equipment

Delhi NCR News: चिकित्सा उपकरण बेचने और मरम्मत करने वाले कार्यालय से 12 लाख गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
-द्वारका साउथ इलाके की घटना, कार्यालय में सफाई करने वाले दो भाई घटना के बाद से लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में एक चिकित्सा उपकरण बेचने और मरम्मत करने वाले कार्यालय से 12.50 लाख रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। मालिक का आरोप है कि सफाई करने वाले दो भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया है। जो घटना के बाद से लापता हैं और उनके फोन बंद हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक 36 साल के प्रवीण सैनी परिवार के साथ पालम इलाके में रहते हैं। वह अपने दोस्त शरद यादव के साथ सेक्टर 8 द्वारका में चिकित्सा उपकरण को बेचते और उसकी मरम्मत करते हैं। उनके कार्यालय में सात आठ कर्मचारी काम करते हैं। द्वारका साउथ थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रवीण सैनी ने बताया कि कृष्णा ठाकुर और उसका भाई जैकी डेढ़ साल से कार्यालय में साफ सफाई करते थे।
विज्ञापन

16 जनवरी की शाम उनके कार्यालय में लाखों रुपये रखे हुए थे। वह और शरद कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कर्मचारी मनोज यादव को 12.50 लाख रुपये अपने साथ लेकर घर जाने के लिए कहा। लेकिन उसने कहा कि वह कार्यालय के दराज में पैसे रखकर उसे लॉक कर चाबी अपने साथ ले जाएगा। मनोज रोज की तरह दराज की चाबी को छोड़कर अन्य चाबी शरद के घर पर दे दिया। 17 जनवरी को कृष्णा शरद के घर से चाबी लेकर कार्यालय आया। कुछ देर बाद शरद को एक ग्राहक ने फोन कर बताया उनका कार्यालय खुला है और यहां पर कोई मौजूद नहीं है। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रवीण और शरद कार्यालय पहुंचे। वह मनोज से दराज का चाबी लेकर उसे खोला। उसमें से 12.50 लाख रुपये गायब थे। फिर उन्होंने कृष्णा और उसके भाई को फोन किया। लेकिन उनका फोन बंद था। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपने बयान में प्रवीण ने बताया कि उन्हें शक है कि दोनों भाइयों ने नकली चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article