{"_id":"68501f3d01ec3c9157078641","slug":"12-corona-infected-patients-were-found-in-faridabad-and-seven-in-gurugram-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR में पांव पसार रहा कोरोना: फरीदाबाद में 12 तो गुरुग्राम में मिले सात मरीज, खांसी-बुखार होने पर हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR में पांव पसार रहा कोरोना: फरीदाबाद में 12 तो गुरुग्राम में मिले सात मरीज, खांसी-बुखार होने पर हो रही जांच
Mon, 16 Jun 2025 07:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:12 PM IST
सार
सोमवार को फरीदाबाद में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 12 लोग संक्रमित पाए गए। अब जिले में कुल 106 संक्रमित मरीज हैं।
विज्ञापन
कोविड की जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना पांव पसार रहा है। सोमवार को फरीदाबाद में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 12 लोग संक्रमित पाए गए। अब जिले में कुल 106 संक्रमित मरीज हैं। उधर, गुरुग्राम में कोरोना के सात नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना के सात नए संक्रमित मरीज मिले
जिले में रोज कोरोना मरीजों की जांच की जा रही है। बीते कुछ दिनों से नियमित 10 से 11 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। रविवार को 274 मरीजों ने कोरोना की जांच कराई जिसमें सात नए मरीजों की पुष्टि की गई। वर्तमान में 37 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जयप्रकाश ने बताया कि सोमवार को सात मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की गई। जिले में अब तक कुल 155 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। विभाग द्वारा संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रहने और भीड़भाड़ से बचने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बुखार और खांसी के मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन