फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 thousand people in seven months breaking the rules of the railway.

सात माह में 11 हजार लोगों ने तोड़े रेलवे के नियम

Sat, 13 Dec 2014 01:51 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
11 thousand people in seven months breaking the rules of the railway.

नियम तोड़ने में गाजियाबाद के लोग आगे हैं। बीते सात महीने में महानगर के 11 हजार 230 लोगों ने रेलवे के नियम तोड़े हैं।

विज्ञापन


जून 2014 से 10 दिसंबर तक आरपीएफ ने बिना टिकट यात्रा करने, ट्रैक पास करने और चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कई बार अभियान चलाया। इस अभियान में 8 हजार यात्री ऐसे मिले जो बिना टिकट ट्रेनों में सफर कर रहे थे।

आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट पीके पंडा का कहना है कि इस अभियान में 1460 लोग ट्रेनों के पायदान पर बैठकर सफर करते मिले। स्टेशन पर दो-दो पुल होने के बावजूद 1000 हजार लोगों ने जान हथेली पर लेकर ट्रैक पार किया।
विज्ञापन


230 लोगों ने आउटर पर ट्रेन से उतरने के लिए चेन पुलिंग कर यात्रियों को परेशानी में डाला। 600 लोग अवैध तरीके से ट्रेनों में खाद्य पदार्थ बेचते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तीन ट्रेनें नहीं आएंगी गाजियाबाद, एक रहेगी रद्द
मेगा ब्लॉक के चलते शनिवार को तीन ट्रेनें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18236), नई दिल्ली-देहरादून एसी स्पेशल (12205), आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल ट्रेन (04403) ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन नहीं आएंगी।

दौराला और सकौती के बीच रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक छह घंटे के मेगा ब्लाक की वजह से ट्रेनों को वाया गाजियाबाद-मेरठ की बजाय वाया लोनी, बड़ौत, शामली चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा चुके गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली जाना होगा। डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि मेरठ-अंबाला के बीच चलने वाली अप-डाउन ट्रेनें शनिवार को रद्द रहेंगी।


दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन मेरठ में निरस्त कर दी जाएगी। 14 दिसंबर को मुंबई से आने वाली गोल्डन टेंपल भी वाया गाजियाबाद की बजाय शामली से होकर दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed