{"_id":"368c594ca775c345d2afcf97edaef437","slug":"11-months-after-the-application-is-received-electricity-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन के 11 महीने बाद भी नहीं मिला बिजली क्नेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन के 11 महीने बाद भी नहीं मिला बिजली क्नेक्शन
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Dec 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पचगांव में बिजली विभाग द्वारा 11 महीने पहले लगाए गए खुले दरबार में आवदेन करने वाले ग्रामीणों को आजतक घेरलू कनेक्शन नहीं मिल पाये है।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर सैंकड़ों ग्रामीण सोमवार को उपमंडल कार्यालय में पहुंचें। एसडीओ नहीं मिलने के कारण परेशान ग्रामीण करीबन तीन घंटे बाद बिना समाधान कराये लौट गए। कार्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ ने भी ग्रामीणों की परेशानी को नहीं सुना।
विज्ञापन
जिसमे ग्रामीणों से कहा गया था की गांव के घरेलू बिजली फीडर को चालू कर बिजली उपभौक्ताओं को प्रयाप्त बिजली उपलब्ध कराई जायेंगी। दरबार में करीबन सैंकड़ो ग्रामीणों ने आवेदन कर सिक्योरिटी जमा कराई थी। ग्रामीणों को जल्द ही कनेक्शन देने का आशवाशन निगम के अधिकारियों की और से दिलाया गया था।
विज्ञापन
लेकिन उन्हें आवेदन के 11 महीनें बाद न तो कनेक्शन मिला है और न ही घरेलू फीडर की बिजली को चालू किया गया है। उन्होंने बताया इस समस्या से परेशान ग्रामीण सोमवार को जब निगम के दफ्तर पहुंचे तो उन्हें एसडीओ अपनी सीट पर नहीं मिले।
जब परेशान ग्रामीणों ने एसडीओं से फोन पर बात की तो उन्होंने आधे घंटे में कार्यालय में पहुंचने का आवाशन दिया। वह तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। लेकिन एसडीओ नहीं पहुंचे।
ग्रामीणों का आरोप था की जब वह कार्यालय में पहुंचे थे, तो जेई भी उन्हें देखकर वहां से रफू चक्कर हो गया। किसी अन्य स्टाफ ने भी उनकी समस्या नहीं सुनी। उन्होंने निगम को चेतावनी दी है, यदि शीघ्र उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो उन्हें मजबूर होकर विरोध पर्दशन करने के लिए मजबूर होना पडेगा।