फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 lakh frauds under the name of soda water plant in noida

सोडा वाटर प्लांट के नाम पर 11 लाख ठगे, कंपनी के चेयरमैन सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 20 Apr 2019 08:41 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Apr 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
11 lakh frauds under the name of soda water plant in noida
सांकेतिक तस्वीर

सोडा वाटर प्लांट लगाने के नाम पर 11 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद कंपनी की तरफ से कोई काम नहीं किया गया न ही पैसे लौटाए गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में पक्ष रखा और कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हिसार निवासी नीरज बिश्नोई ने अखबार में विज्ञापन देखकर सोडा वाटर प्लांट लगाने के लिए सेक्टर-63 की एंबियंस कंपनी से संपर्क किया था। इसमें कंपनी की तरफ से बताया गया कि यहां सोडा वाटर प्लांट लगाने की फ्रेंचाइजी दी जाती है।
विज्ञापन


इस प्लांट के सेटअप के लिए 2 करोड़ 4 लाख रुपये का समझौता हो गया। इसमें नीरज ने 11 लाख रुपये दे भी दिए। इसके बाद करीब एक साल बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। हमेशा कोई न कोई बहाना बनाकर टरकाया गया। आरोप है कि 18 दिसंबर को नीरज सेक्टर-63 स्थित कंपनी पहुंचे और पैसे वापस मांगे। इस दौरान उनकी कंपनी के गार्डों ने पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि  कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एंबियंस कंपनी के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी, निदेशक  संयुक्ता सिंह व आरके तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में कंपनी के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी का कहना है कि मेरी न तो एंबियंस नाम की कंपनी है न ही मैं इसका चेयरमैन हूं। दूसरे पक्ष ने कोर्ट को गलत जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed