फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 Class student of a private school in Faridabad went into depression after being assaulted by PTI

शिक्षक के सितम से टूट गया छात्र: स्कूल के नाम से हो जाता है बेहोश, कर बार कर चुका पंखे से लटककर मरने की कोशिश

Wed, 01 Oct 2025 09:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 09:08 PM IST
सार

दलजीत के अनुसार, बेटा घर आकर चुपचाप रहने लगा और बार-बार बेहोश होने लगा। उन्होंने उसका 15 दिन तक इलाज कराया, लेकिन डॉक्टरों ने साफ कहा कि छात्र को शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक आघात पहुंचा है।

विज्ञापन
11 Class student of a private school in Faridabad went into depression after being assaulted by PTI
शिक्षक के सितम से टूट गया छात्र - फोटो : Chatgpt

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाला 11वीं कक्षा का छात्र पीटीआई की मारपीट से डिप्रेशन में चला गया। परिजनों के अनुसार छात्र न केवल गुमसुम रहने लगा, बल्कि स्कूल जाने का नाम सुनते ही बेहोश हो जाता है। उन्होंने बताया कि छात्र ने कई बार आत्महत्या का प्रयास भी किया।

विज्ञापन

बाल पकड़कर सिर दीवार पर मारा 
इसके लेकर परिवार ने आरोपी पीटीआई के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में शिकायत दी है। झाड़सेतली निवासी दलजीत डागर ने बताया कि उनका बेटा फौगाट पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। करीब 25 दिन पहले स्कूल के पीटीआई दीपचंद डागर ने उसे बुरी तरह पीटा था। आरोप है कि पीटीआई ने छात्र के बाल पकड़कर उसका सिर दीवार में दे मारा। इसके बाद से छात्र मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर किसी न किसी बहाने से पीटता था
दलजीत के अनुसार, बेटा घर आकर चुपचाप रहने लगा और बार-बार बेहोश होने लगा। उन्होंने उसका 15 दिन तक इलाज कराया, लेकिन डॉक्टरों ने साफ कहा कि छात्र को शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक आघात पहुंचा है। सोमवार रात जब परिजनों ने छात्र से बार-बार पूछताछ की, तो उसने आपबीती बताई। छात्र ने बताया कि पीटीआई उसे अक्सर किसी न किसी बहाने से पीटता था। यहां तक कि लंच ब्रेक में स्कूल कैंपस में घूमने पर भी उसे मार पड़ती थी।

विज्ञापन

कई बार कर चुका आत्महत्या का प्रयास
दलजीत का कहना है कि उनका बेटा अब स्कूल जाने से डरता है और कई बार पंखे से लटकने की कोशिश कर चुका है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि छात्र के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पीटीआई के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed