{"_id":"5fdf737d8ebc3e40fc605ecc","slug":"1091-corona-positive-patients-found-in-delhi-on-sunday-26-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः चार माह बाद कोरोना संक्रमण के 1100 से कम मामले आए सामने, 26 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः चार माह बाद कोरोना संक्रमण के 1100 से कम मामले आए सामने, 26 की मौत
Sun, 20 Dec 2020 09:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार को करीब चार माह बाद कोरोना संक्रमण के 1100 से कम मामले आए। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 1091 मरीजों की पुष्टि की, जबकि 26 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले 24 अगस्त को 1064 मामले आए थे। इस दिन की संक्रमण दर 1.31 फीसदी रही।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6,17,005 हो गया है। रविवार को 1275 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब तक 5,96,580 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 10277 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्युदर बढ़कर 1.67 फीसदी हो गई है। वहीं, कुल संक्रमण दर 7.91 फीसदी है।
विज्ञापन
फिलहाल दिल्ली में 10148 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से अस्पतालों में 299 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्र में 118 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 35 मरीज हैं। सबसे अधिक 5907 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 83,289 लोगों की जांच की गई। इनमेंआरटीपीसीआर से 46001 और रैपिड एंटीजन के माध्यम से 37288 टेस्ट किए गए। दिल्ली में अभी तक 7800367 टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 5943 रह गई है।