{"_id":"5c155c25bdec225704676833","slug":"105-private-schools-not-issued-standard-for-nursery-admission-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: 105 निजी स्कूलों ने नहीं जारी किए मानक, शिक्षा निदेशालय ने कहा- रोका जाएगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिला: 105 निजी स्कूलों ने नहीं जारी किए मानक, शिक्षा निदेशालय ने कहा- रोका जाएगा दाखिला
Sun, 16 Dec 2018 01:25 AM IST
गौरव द्विवेदी
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय के दिशानिर्देश के बावजूद अब तक 105 स्कूलों ने अपने मानक अपलोड नहीं किए हैं। निदेशालय ने इन स्कूलों को शनिवार रात तक का समय दिया है। यदि स्कूल मानक अपलोड नहीं करते हैं तो अगले आदेश तक उनके दाखिले रोक दिए जाएंगे। इसके साथ ही इन स्कूलों के खिलाफ दिल्ली स्कूल एजूकेशन एक्ट एंड रूल्स 1973 के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
शिक्षा निदेशक संजय गोयल ने बताया कि सामान्य श्रेणी के दाखिले के लिए स्कूलों को 14 दिसंबर तक दाखिला मानक अपलोड करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए थे। इनमें साफ किया गया था जो शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपने मानक अपलोड नहीं करेंगे उन्हें दाखिला शुरू करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। निदेशालय ने शनिवार दोपहर 1 बजे तक पाया कि 105 ऐेसे स्कूल हैं, जिन्होंने अब तक अपने मानक अपलोड नहीं किए हैं।
निदेशक के मुताबिक, अब इन स्कूलों को दिल्ली स्कूल एजूकेशन एक्ट एंड रूल्स के तहत निर्देश दिया गया है कि वह शनिवार रात तक अपने मानक निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करें। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि इन स्कूलों को शनिवार के बाद और समय नहीं दिया जाएगा। दाखिले पर रोक के बावजूद दाखिला करने वाले स्कूलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे स्कूलों में माता-पिता को दाखिला नहीं लेने की सलाह
शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों में दाखिले के इच्छुक अभिभावकों को मानक अपलोड नहीं होने तक दाखिला नहीं कराने की सलाह दी है। निदेशालय का कहना है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए वह इन डिफॉल्टर स्कूलों में दाखिला कराने से बचें।
मानक अपलोड नहीं करने वाले स्कूल
मॉडर्न स्कूल(बाराखंभा रोड), रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(किंग्जवे कैंप), एंग्लो इंडियन स्कूल परमानंद कॉलोनी, महाराजा अग्रसेन (बख्तावरपुर), केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल(पीतमपुरा), हंसराज इंटरनेशनल स्कूल(किराड़ी एक्सटेंशन), दयानंद आदर्श विद्यालय(आर्य समाज तिलक नगर), पैराडाइज पब्लिक स्कूल(उत्तम नगर), जीसस एंड मैरी पब्लिक स्कूल(विनोद पुरी), माउंट कॉरमेल(द्वारका), एसबी आदर्श पब्लिक स्कूल(संगम विहार), सेंट जॉर्ज(डिफेंस कॉलोनी) समेत अन्य स्कूल शामिल हैं।