{"_id":"627d2c37a04f075d974e3253","slug":"1032-new-corona-cases-found-in-delhi-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में कोरोना के 1032 नए मामले, शून्य मौत, संक्रमण दर 3.64 फीसदी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में कोरोना के 1032 नए मामले, शून्य मौत, संक्रमण दर 3.64 फीसदी दर्ज
Thu, 12 May 2022 09:18 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 May 2022 09:18 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 28386 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 19417 आरटीपीसीआर व 8969 एंटीजन टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1032 नए मामले मिले हैं व शून्य मौत दर्ज हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 3.64 फीसदी रही है। वहीं, 1306 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 28386 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 19417 आरटीपीसीआर व 8969 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। बृहस्पतिवार तक भर्ती मरीजों की संख्या 173 है, जबकि एक दिन पहले 178 मरीज भर्ती थे। आईसीयू में 52, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 58 व वेंटिलेटर पर आठ मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 18108 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीज 4928 व कंटेनमेंट जोन 1875 रिकॉर्ड किए गए हैं।
विज्ञापन