फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1000 women will undertake a 500 km long padyatra to save the Yamuna river.

Delhi NCR News: यमुना का अस्तित्व बचाने के लिए 1000 महिलाएं निकालेंगी 500 किमी लंबी पदयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
-जालौन के पचनद से 29 जनवरी को होगी शुरुआत, 26 फरवरी को दिल्ली में होगा समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। यमुना नदी को साफ और अविरल रखने के लिए पदयात्रा निकाली जा रही है। इसमें लगभग 1000 महिलाएं शामिल होंगी और यह 500 किलोमीटर लंबी निकाली जाएगी। शुरुआत 29 जनवरी को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के पचनद से होगी। इसका समापन 26 फरवरी को दिल्ली में होगा। यात्रा का आयोजन परमार्थ समाजसेवी संस्थान, जल सहेली समिति कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यमुना नदी के प्रदूषण, पारिस्थितिकी संकट और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। यात्रा में भाग लेने वाली महिलाएं हर दिन 15-17 किलोमीटर पैदल चलेंगी।

जानकारी बृहस्पतिवार को जल सहेली समिति के जलप्रहरियों ने दी। यात्रा के दौरान अलग-अलग पड़ावों पर देश भर की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं एक महीने तक नदी के लिए चलेंगी। इससे न केवल नदी से जुड़ा समाज जागरूक होगा, बल्कि पूरी दुनिया के लोग यमुना के संकट को समझ पाएंगे। इस यात्रा के दौरान नदी चौपालें, संवाद, पौधारोपण, सफाई अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा जलवायु-प्रतिरोधी कृषि और प्रदूषण नियंत्रण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यात्रा के अंत में दिल्ली में ‘यमुना पुनरुद्धार चार्टर’ जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article