{"_id":"5dafac4d8ebc3e012f28251d","slug":"100-cluster-buses-to-be-included-before-women-s-free-ride","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की मुफ्त सवारी से पहले शामिल होंगी 100 क्लस्टर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की मुफ्त सवारी से पहले शामिल होंगी 100 क्लस्टर बसें
Wed, 23 Oct 2019 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
क्लस्टर बस
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा की शुरुआत से पहले दिल्ली की सड़कों पर 100 नई क्लस्टर बसें दौड़ने लगेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 अक्तूबर को हरी झंडी दिखाकर द्वारका से बसों को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए विशेष सुविधा लागू होने से पहले राजधानी में 100 नई बसें आने से कई रूटों के यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। फिलहाल अलग-अलग रूटों पर 1760 से अधिक बसें चल रही हैं। बसों की संख्या में बढ़ोतरी से यात्रियों को अधिक देर तक इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
पिंक पास से निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं
बसों में महिलाओं को निशुल्क सफर के लिए पिंक पास दिया जाएगा। इसके लिए डीटीसी ने टिकट छपवा लिए हैं ताकि 29 अक्तूबर से इसे लागू किया जा सके। महिलाओं को मिलने वाले पास के आधार पर उन्हें निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। हालांकि टिकट के पीछे मुख्यमंत्री की फोटो और छपे संदेश पर भाजपा ने निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन