फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10-year-old Ira sets 6 records in the sea

Delhi NCR News: 10 साल की इरा ने समुद्र में बनाए 6 रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
बनीं सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना अधिकारी की बेटी इरा आदित्य राऊत ने 10 साल की उम्र में समुद्र की गहराइयों में छह विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। पांचवीं की छात्रा इरा ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के शहीद द्वीप में यह उपलब्धि हासिल की। वह दुनिया की सबसे कम उम्र की योग्य स्कूबा डाइवर बन गई हैं।
इरा ने 10 वर्ष, 17 घंटे और 35 मिनट की उम्र में यह योग्यता प्राप्त की। उनकी स्कूबा डाइविंग योग्यता को स्कूबा स्कूल्स इंटरनेशनल (एसएसआई) ने प्रमाणित किया। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अरविंदर सिंह भट्टी ने इन छह रिकॉर्डों का सत्यापन किया। इरा ने पानी के भीतर एक मिनट में सर्वाधिक स्कूबा डाइविंग हैंड सिग्नल प्रदर्शित किए। उन्होंने डाइविंग के दौरान सर्वाधिक उपकरणों की पहचान की और एक मिनट में सर्वाधिक दूरी तय की। इसके अलावा, इरा ने पानी के भीतर सर्वाधिक समुद्री जीव प्रजातियों की पहचान का रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन

नौसेना के माहौल से प्रेरणा
इरा के माता-पिता, कमांडर आदित्य राऊत और कमांडर स्नेह बुडाकोटी, भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं। वह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से संबंध रखती हैं। नौसेना के अनुशासित माहौल में पली-बढ़ी इरा ने कम उम्र में ही साहसिक गतिविधियों में रुचि दिखाई। इरा ने कहा कि स्कूबा डाइविंग उनके लिए रोमांचक अनुभव रहा। उन्होंने आगे भी समुद्र की दुनिया को जानने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed