फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 year old girl group misdeed in car in Loni Ghaziabad

हैवानियत: रास्ता भटकी 10 साल की बच्ची से कार में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों में से एक 58 साल का बुजुर्ग

Thu, 14 Dec 2023 09:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Dec 2023 09:14 AM IST
सार

बच्ची के पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पिता के स्थान पर चाचा को बैठा दिया था। अब चाचा ही परिवार का पालन पोषण कर रहा है।

विज्ञापन
10 year old girl group misdeed in car in Loni Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला चिरोड़ी मार्ग पर 10 साल की बच्ची को कार में डालकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची ने 58 साल के बुजुर्ग समेत दो लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप बताया है। घटना के तीन दिनों बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बच्ची के पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पिता के स्थान पर चाचा को बैठा दिया था। अब चाचा ही परिवार का पालन पोषण कर रहा है। चाचा मजदूरी करता है। बच्ची के परिजनों का कहना है कि बच्ची रविवार को घर के पास में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते लोनी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पहुंच गई। वह पैदल ही घूम रही थी। रास्ते में एक कार बच्ची के पास आकर रुकी। कार में दो लोग सवार थे। उन्होंने बच्ची को कहा कि कहां जा रही हो।

विज्ञापन

बच्ची बोली घर जा रही थी लेकिन रास्ता भटक गई। कार सवारों ने बच्ची को घर छोड़ने की बात कही और कार में बैठा लिया। दोनों कार को लेकर बंथला चिरोड़ी मार्ग पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने एक के बाद एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने का बाद आरोपियों ने उसे वहीं छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची। बच्ची ने एक आरोपी का घर देख रखा था। मंगलवार रात बच्ची परिजनों के साथ लोनी थाने पहुंची और घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी बच्ची के बताए पते पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।  

एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मामले में तहरीर मिली थी। पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल कराया जा रहा है। बच्ची से पूछताछ की जा रही है। बच्ची ने घटना को अंजाम देने की बात कही है। वहीं पुलिस ने जिस आरोपी को हिरासत में लिया उसके हाथ की उंगलियां कटी हुई है। वह 58 साल का बुजुर्ग है। वहीं दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। दोनों के पकड़े जाने पर मामले की सही जानकारी लगेगी। जांच जारी है।

विज्ञापन

देह व्यापार में चार महिलाओं पर केस
कविनगर पुलिस ने चार महिलाओं व एक युवक के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला राजनगर के सेक्टर सात में किराये पर मकान लेकर उसमें देह व्यापार का धंधा चला रही थी। महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार शाम को हिरासत में लिया था। बुधवार को चारों महिलाओं समेत पांचों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed