दिल्ली में छिड़ी जुबानी जंग, पढ़िए 10 खास बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मौका मिला तो सरकार बनाएंगे'
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि अगर उप राज्यपाल बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं, तो पार्टी इस पर विचार करेगी।
वहीं, बीजेपी नेता परवेश वर्मा का कहना है कि अब दिल्ली में सरकार बन जानी चाहिए। उन्होंने कहा दिल्ली में जनादेश बीजेपी को मिला है, क्योंकि बीजेपी के पास सबसे ज्यादा विधायक हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केजरीवाल के आरोपों पर बोलते हुए कहा कि झूठे आरोप लगाना उनकी पुरानी आदत है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में गडकरी, केजरीवाल को जेल भी भेजवा चुके हैं।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि केजरीवाल जो भी कर रहे हैं ये कुंठा का परिणाम है और उनकी सच्चाई उजागर हो चुकी है। वहीं, बीजेपी नेता नलिन कोहली का कहना है कि केजरीवाल हों या आशुतोष उनके पास लोगों पर झूठे आरोप लगाने के अलावा और कोई काम नहीं है।
'किसी कीमत पर बीजेपी सरकार नहीं बनने देंगे'
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया का कहना है कि वह दिल्ली में किसी भी कीमत पर बीजेपी की सरकार नहीं बनने देंगे।
सिसोदिया का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि बीजेपी किसी आधार पर दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि उनके पास विधायकों का संख्या बल नहीं है।
वहीं, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा है कि बीजेपी किस बात का इंतजार कर रही है? क्यों नहीं वे दिल्ली विधानसभा को भंग कर देती। उनके अनुसार बीजेपी बुरी तरह से डरी हुई है।
आम आदमी पर्टी के नेता आशुतोष ने बीजेपी से पूछा है कि अब बीजेपी की नैतिकता को अब क्या हो गया। आशुतोष के मुताबिक बीजेपी और एलजी के बीच एक डील हुई है।
सुधर जाइए वरना बाहर वालों को दखल देनी पड़ेगी
बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी का कहना है कि मुझे लगता है दिल्ली में सरकार बन जाएगी। ऐसी स्थिति में फिर चुनाव में पैसा बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है।