{"_id":"57a339364f1c1b54762ba605","slug":"10-rupees-coin-found-fake-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस रूपये के नकली सिक्के मार्केट में फैले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस रूपये के नकली सिक्के मार्केट में फैले
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 05 Aug 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में इन दिनों दस रूपये के सिक्के छोटे दुकानदारों ने लेने बंद कर दिये हैं। जिससे भारतीय मुद्रा की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
जिसे देखो वह ही दस रूपये के सिक्कों को लेने से मनाकर रहे हैं। इसमें चाहे रेहडीवाला हो, सब्जीवाला हो, ऑटोवाला या रिक्शा वाला सभी ने दस रूपये का सिक्का लेने से मना किया है। सब यह कहते है कि यह सिक्का नहीं चलेगा। क्योंकि मार्केट में दस रूपये के नकली सिक्के आ गए है।
विज्ञापन
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पटौदी प्रबंधक आरके भुक्कल का कहना है कि सरकार ने दस रूपये के सिक्कों को बंद नहीं किया है। लेकिन कहीं से हुबहु दस रूपये के नकली सिक्के बाजार में आए हुए है। जिस कारण दुकानदार व अन्य लोग दस रूपये के सिक्कों को लेने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन