फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 personnel in Tigri police station including station head found corona positive

दिल्ली: तिगड़ी थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी संक्रमित, थानेदार का दफ्तर चार दिन के लिए बंद

Wed, 24 Jun 2020 09:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 24 Jun 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
10 personnel in Tigri police station including station head found corona positive
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : शुभम बंसल

दक्षिण जिले के तिगड़ी थाने के प्रभारी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें उनके घर में ही आइसोलेट किया गया है। थाने में उनके कार्यालय को सैनिटाइज कर चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल नेबसराय थाने के एटीओ अनिल कुमार यादव तिगड़ी थानाध्यक्ष का काम देख रहे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थानाध्यक्ष के अलावा अब तक महिला रीडर समेत 10 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके बाद थाने के काफी पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, तिगड़ी थाने में करीब 100 पुलिसकर्मी हैं। 
विज्ञापन


इस समय केवल 48 ही काम कर रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, तो कुछ क्वारंटीन हैं। कई पुलिसकर्मी मेडिकल छुट्टी पर हैं, जबकि कुछ को आराम देने के लिए दस दिन की छुट्टी पर भेजा गया है। अब तक दिल्ली पुलिस में 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 9 जवान जान भी गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed