{"_id":"777567e6a4ebd6ea524b4cbbfd217fd8","slug":"10-lac-rupees-found-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मिले 10 लाख रुपये, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में मिले 10 लाख रुपये, नोटिस
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Mar 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
आम चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सख्ती शुरू कर दी गई है। भारी नगदी की आवाजाही पर भी चेकिंग टीमें पैनी नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने 27 मार्च को सेक्टर 9-13 के टी-प्वाइंट पर स्विफ्ट गाड़ी (एचआर-29 एए 9412) के मालिक राजेश को 10 लाख रुपये के साथ पकड़ा। वह सेक्टर-आठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
आयकर अधिकारी जेपी गुप्ता ने आयकर नियमों के तहत इस राशि के बारे में सुबूत पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया ने बताया कि कोई भी उम्मीदवार अपने साथ 50 हजार रुपये से अधिक की नगद राशि लेकर नहीं चल सकता है।
विज्ञापन
सामान्य लोग भी बेवजह भारी राशि लेकर न चलें, क्योंकि नगद राशि के पकड़े जाने पर इसकी निकासी व प्रयोग का पर्याप्त प्रमाण होना अति आवश्यक है।