फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10% discount on Namo Bharat train travel

Delhi : नमो भारत ट्रेन के सफर में मिलेगी 10% की छूट, एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस कनेक्ट प्रोग्राम शुरू किया

Sun, 22 Dec 2024 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 06:42 AM IST
सार

यात्रियों के साथ जुड़ने और उन्हें नमो भारत ट्रेन के टिकट पर 10 फीसदी की छूट देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने आरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम की शुरुआत की है। 

विज्ञापन
10% discount on Namo Bharat train travel
Namo Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों के साथ जुड़ने और उन्हें नमो भारत ट्रेन के टिकट पर 10 फीसदी की छूट देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने आरआरटीएस कनेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


इसका शुभारंभ शनिवार को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर किया। इस दौरान द्वि-मासिक यात्री न्यूजलेटर नमो भारत टाइम्स के पहले संस्करण का अनावरण भी किया गया। 
विज्ञापन


लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम के तहत यात्रियों को नमो भारत ट्रेन टिकट पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के बदले 1 अंक प्राप्त होगा। प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य 0.10 (10 पैसे) है और इसे यात्रियों के आरआरटीएस कनेक्ट खाते में जमा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पॉइंट्स का प्रयोग भविष्य में टिकट खरीदने के लिए किया जा सकेगा। इस पहल से न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि आरआरटीएस कनेक्ट एप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। पेपरलेस टिकटिंग के माध्यम से यह यात्रा को भी सरल बनाएगा। 

‘आरआरटीएस कनेक्ट’ एप डाउनलोड करने वाले प्रत्येक नए उपयोगकर्ता को 500 लॉयल्टी पॉइंट दिए जा रहे हैं। यात्री ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ एप को अन्य उपयोगकर्ताओं को रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट भी अर्जित कर सकते हैं। 


रेफर करने वाले और जिसे रेफर किया गया है, दोनों को 500 लॉयल्टी पॉइंट प्राप्त होंगे। सभी अर्जित लॉयल्टी पॉइंट क्रेडिट होने की तारीख से एक वर्ष तक वैध रहेंगे। वहीं द्वि-मासिक न्यूज़लेटर, नमो भारत टाइम्स, एनसीआरटीसी के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इसमें ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ एप भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed