फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 Allegation on Municipal commissioner

मेयर टीम ने निगमायुक्त पर लगाए 10 आरोप

Sat, 01 Mar 2014 07:08 PM IST
Updated Sat, 01 Mar 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
10 Allegation on Municipal commissioner

विवादास्पद भवन ढहाए जाने के एक दिन बाद मेयर और उनकी टीम ने निगमायुक्त पर धावा बोल दिया। निगमायुक्त डॉ प्रवीण कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन


उन्हें गुड़गांव के विकास का बड़ा रोड़ा बताया। साथ ही निगमायुक्त के खिलाफ सोमवार को धरना देने का ऐलान भी किया।

शमा रेस्टोरेंट में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर विमल यादव ने स्पष्ट किया कि शुक्रवार को टूटे भवन से उनका कोई नाता नहीं है।

मेयर ने जमकर खोली पोल

10 Allegation on Municipal commissioner
निगमायुक्त की कारगुजारियों को खोलने के लिए प्रेस वार्ता बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रवीण कुमार से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, पर वह खरे नहीं उतरे।

200 करोड़ की डीपीआर पर काम  शुरू हो गया था, जिसे निगमायुक्त ने बंद करा दिया। इससे निगम के अंतर्गत आने वाले गांव डुंडाहेड़ा, बादशाहपुर, समसपुर, तिगरा, फाजिलपुर और टीकरी का काम रुक गया है। वहीं  सिकंदरपुर मॉर्बल मार्केट को व्यापारियों से खाली करा कर पुलमैन होटल को रास्ता दे दिया गया है।

उन्होंने निगमायुक्त पर टाइल्स सप्लायर और विज्ञापन एजेंसियों से साठगांठ के गंभीर आरोप लगाए। इस मौके पर उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा, डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया सहित तकरीबन 20 पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं निगमायुक्त पर लगाए गए 10 आरोप

10 Allegation on Municipal commissioner

मनमर्जी से निगम कर्मियों को रिलीव करना जिससे कार्य बाधित। डीपीआर के तहत चल रहे 200 करोड़ के विकास कार्य बंद कराए। आरएमसी सड़कों का निर्माण बंद करा टाइल्स के प्रयोग पर जोर।

टाइल्स वालों से साठगांठ। पुलमैन होटल को पहुंचा रहे हैं फायदा । कंपनियों को निगम की जमीन कब्जाने की छूट। सदर बाजार में दुकानदारों के सामान लोगों में बांटना। घाटा में वन विभाग की जमीन पर हार्वेस्टिंग में करोड़ों खर्च।

एमजी रोड अपने आदमी को दो दुकानें और टॉयलेट दिया। 21यूनिपोल पर विज्ञापन का टेंडर एनएस को दिया। प्राइवेट बिल्डरों को पहुंचा रहे हैं फायदा।

विज्ञापन

किन-किन पार्षदों ने किया विरोध

10 Allegation on Municipal commissioner

भीम सिंह ठाकरान, अशोक पहलवान, अनिल यादव, कालूराम, खजान, विरेंदर यादव, बिंदर गूजर, रविंदर यादव, सुभाष सिंगला, सुभाष फौजी, सतीश यादव, दर्शन सिंह, दलीप साहनी, लखपत काटारिया, योगेंदर सारवान, सोनिया, सुरेश दुआ, महेश दायमा।

हालांकि निगमायुक्त के खिलाफ हमले का जो समय मेयर और उनके समर्थक पार्षदों ने चुना है वह संदेह पैदा कर रही है। सवाल यह है कि अगर वह लगातार विकास कार्यों की उपेक्षा कर रहे हैं तो पहले क्यों आवाज नहीं उठाई गई। विवादित भवन टूटने के बाद ही इनकों विकास कार्यों के बाधित होने का एहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed