{"_id":"5e3d8f058ebc3ee5bd55ab95","slug":"1-47-crore-voters-will-elect-new-government-on-these-10-issues-in-delhi-elections-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का रण : करीब 1.47 करोड़ मतदाता इन 10 मुद्दों पर चुन रहे हैं राजधानी की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का रण : करीब 1.47 करोड़ मतदाता इन 10 मुद्दों पर चुन रहे हैं राजधानी की सरकार
Sat, 08 Feb 2020 08:11 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सम्मान में आज वोटर मैदान में उतर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। दिल्ली के 1.47 करोड़ से ज्यादा मतदाता नई सरकार का चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं। आप एक ऐसे लोकतंत्र का हिस्सा हैं जिसमें आप खुद अपनी सरकार चुन सकते हैं। इस सरकार को चुनने के लिए कौन-कौन से मुद्दे आपके आधार हो सकते हैं, इस पर अमर उजाला की ये रिपोर्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली
बिजली की व्यवस्था आम रोजमर्रा जीवन को सीधे तौर पर जोड़ती है। बिजली है तो सब कुछ रोशन है। ऐसे में नई सरकार को चुनने के लिए जब आप घर से निकलें तो आपके आगे सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए बिजली की व्यवस्था आपके इलाके में कैसी है। आप इसे किस हिसाब से देखते हैं, ये फैसला आपका है।

सड़क
बुनियादी सुविधाओं में सबसे अहम होती है सड़क। गली-मोहल्ले में पक्की सड़क आम जीवन को सरलता देती है। चौड़ी और पक्की सड़कें आपके इलाके को खूबसूरत भी बनाती हैं और सुरक्षा भी देती हैं। ऐसे में आपके लिए मतदान से पहले सड़कों का मुद्दा होना चाहिए।

पानी
दिल्ली में पानी की सुविधा हर व्यक्ति से जुड़ी है। आपके इलाके में ये व्यवस्था कितनी मजबूत है, इस पर विचार जरूर करना चाहिए। आपके इलाके में पानी की आपूर्ति किस तरह से हो रही है।

परिवहन
एक आम आदमी के जीवन में परिवहन की व्यवस्था काफी महत्व रखती है। आपके जीवन में परिवहन व्यवस्था के क्या मायने हैं, आप कितना इनका इस्तेमाल करते हैं और इससे कितने संतुष्ट हैं। इस मुद्दे के आधार पर आपको अपने अपना मत देना चाहिए।

प्रदूषण
दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा है। समाज का हर तबका इससे सीधे तौर पर जुड़ा है। आपके इलाके में प्रदूषण की हालत कैसी रहती है, आपके नजरिए से प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ या नहीं, ये आपको तय करना है। इस मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट करें।

शिक्षा
बुनियादी सेवाओं में शिक्षा एक विकसित समाज की कल्पना के लिए बहुत जरूरी है। आपके इलाके में स्कूलों की व्यवस्था कैसी है, आपके बच्चे सरकारी या निजी किस स्कूल में शिक्षा ले रहे हैं, दिल्ली में वाकई शिक्षा के स्तर पर सुधार हुआ है या नहीं, प्राइवेट स्कूलों में घूस दे रहे हैं वह कम हुई या नहीं। ये आपको तय करना है।

स्वास्थ्य
हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य सर्वोपरि है। जब आप स्वस्थ होंगे तभी ये समाज स्वस्थ होगा और देश भी। आप अपने घर के आसपास की स्वास्थ्य सेवाओं से कितने संतुष्ट हैं, क्या आपको लगता है कि दिल्ली में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। ये मुद्दा वोट के वक्त आपके सामने होना चाहिए।

महिला सुरक्षा
दिल्ली में महिला सुरक्षा हमेशा से गंभीर मुद्दा रहा है। आमतौर पर हर सरकार इस मुद्दे को चुनाव के दौरान भी उठाती रही है। अब आपको तय करना है कि आपके मुद्दे को कौन मजबूती से आगे रखकर आपकी रक्षा करता है।

तारों का मकड़जाल
तारों का मकड़जाल, ये जितना देखने में भयावह लगता है उतना ही इसके खतरनाक परिणाम भी हैं। गर्मी में अक्सर इन तारों में आग लगने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती है। आपके लिए तारों का मकड़जाल कितना बड़ा मुद्दा हो सकता है, आपके घर के बाहर क्या तारों की भयावह स्थिति है या नहीं। इसे वोट देते वक्त आपको तय करना है।

सुगम व्यापार
किसी भी शहर या राज्य के लिए व्यापार उसकी रीढ़ होती है। अगर व्यापार ही सुगम नहीं होगा तो उस राज्य की आर्थिक व्यवस्था भी मजबूत नहीं हो सकती। आपके शहर या राज्य में व्यापार कितना सुगम है, इस मुद्दे पर आपको अपना वोट देना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन