{"_id":"5db49aba8ebc3e93de1269da","slug":"1-19-crore-robbed-from-collection-agent-of-grain-trader-in-karolbagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 1.19 करोड़ की लूट, खुद को पुलिस वाला बताकर ले गए बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 1.19 करोड़ की लूट, खुद को पुलिस वाला बताकर ले गए बैग
Sun, 27 Oct 2019 12:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोल बाग इलाके में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बताकर अनाज कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से 1.19 करोड़ रुपये लूट लिए। बदमाशों ने एजेंट को जांच के बहाने रोका। बैग की तलाशी के दौरान उसने शक जताया तो धक्का देकर बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस को वारदात में ईरानी गैंग के बदमाशों के शामिल होने का शक है। बदमाश एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस पुलिस के अनुसार, राजेश (40) लारेंस रोड पर काम करने वाले अनाज कारोबारी के पास कलेक्शन एजेंट है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कारोबारियों से रुपये कलेक्शन करने के बाद राजेश लारेंस रोड स्थित कार्यालय जा रहा था। उसके बैग में करीब 1.19 करोड़ रुपये थे।
विज्ञापन
देशबंधु गुप्ता रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का कर्मी बताकर बैग की तलाशी देने को कहा। बदमाशों ने इसी दौरान वहां पहुंचे एक अन्य बाइक सवार को रोका और उसके बैग की जांच की। युवक के पास ज्वेलरी थी। तलाशी के बाद बदमाशों ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने राजेश के बैग की तलाशी के दौरान रुपये देखकर उससे बिल दिखाने को कहा। बिल नहीं होने की बात कहने पर बदमाशों ने उसे थाने चलने को कहा। राजेश को उनकी हरकत पर शक हुआ। उनके साथ जाने से इनकार करते हुए राजेश बैग वापस लेने लगा। तभी बदमाशों ने राजेश को धक्का देकर बैग छीन लिया और बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
राजेश ने तुरंत अपने मालिक व पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को धक्का देकर बैग छीनते हुए देखा गया है।