{"_id":"5e1fad028ebc3e4b02584279","slug":"1-16-lakh-voters-increased-in-delhi-expected-to-increase-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः 1.16 लाख वोटर बढ़े, अगले सप्ताह और बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः 1.16 लाख वोटर बढ़े, अगले सप्ताह और बढ़ने के आसार
Thu, 16 Jan 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 05:53 AM IST
सार
- दिल्ली में अब मतदाताओं की संख्या 1.48 करोड़ से ज्यादा
- 1.46 करोड़ मतदाता थे 6 जनवरी तक दिल्ली में
- 2,12,898 हो चुकी है 18 से 19 वर्ष की आयु वाले वोटरों की संख्या
- 2,04,911 है 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या
विज्ञापन
young voters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में मतदाताओं की संख्या में 1.16 लाख का इजाफा हुआ है। 6 जनवरी तक दिल्ली में 1.46 करोड़ मतदाता थे, लेकिन बुधवार को दिल्ली चुनाव कार्यालय ने मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1.48 करोड़ के आसपास होने की जानकारी दी है। फिलहाल दिल्ली में 1,48,08,573 मतदाता हैं। इनकी संख्या 21 जनवरी तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों में काफी लोगों ने वोटर कार्ड के लिए आवेदन दिया है। इनका आवेदन प्रक्रिया के तहत फील्ड वैरीफिकेशन चल रहा है। अभी तक 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की संख्या 2,12,898 हो चुकी है। इन्हें फर्स्ट टाइम वोटर भी कहा जाता है।
विज्ञापन
वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या 2,04,911 है। 8 फरवरी को मतदान के लिए दिल्ली में 2689 जगहों पर 13750 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। पोलिंग बूथ में मतदाताओं के आधार पर बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि नए मतदाताओं के आवेदन पर काम चल रहा है। 21 जनवरी तक सभी आवेदन पूरे कर लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में 53,759 दिव्यांग मतदाता हैं, जबकि सबसे बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 743 के आसपास है। इनका फील्ड वैरीफिकेशन चल रहा है। अभी तक 125 बुजुर्ग मतदाताओं की पहचान हो चुकी है। चुनाव कार्यालय की टीम घर-घर जाकर इनकी पहचान कर रही है।
बुजुर्ग मतदाता की तलाश में जुटा प्रशासन
डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग मतदाताओं की पहचान के लिए प्रशासन की टीमें घर-घर जाकर वैरीफिकेशन कर रही हैं। जल्द ही दिल्ली के सबसे बुजुर्ग मतदाता का नाम सार्वजनिक किया जाएगा। दरअसल अभी तक दिल्ली में सबसे बुजुर्ग मतदाता 111 वर्षीय बच्चन सिंह थे, जिनका हाल ही में निधन हुआ है। लोकसभा चुनाव में बच्चन सिंह ने मतदान भी किया था।