एक युवती को सीएम पोर्टल पर क्यों लिखना पड़ा 'न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह’, यह है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने अपनी शिकायत सीएम पोर्टल पर डाली है। मामला जानने के बाद आपको भी युवती पर तरस आएगा।
पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर एक युवती ने दस सितंबर को डीएम कार्यालय परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवती द्वारा सीएम पोर्टल पर शिकायत डालने के बाद भी उसकी सुध लेने कोई अधिकारी नहीं आया।
लालडांठ क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर बताया कि रेलवे कॉलोनी काठगोदाम निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।
मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ
24 जनवरी को युवक उसे घोड़ाखाल मंदिर ले गया। वहां शादी करने के बाद अपने घर ले गया। युवती के अनुसार परिवार के विरोध करने पर उसने किराए का कमरा लिया और अप्रैल में सबके सामने शादी करने का आश्वासन दिया। युवती का आरोप है कि युवक के घर वाले दहेज की मांग करते हुए मारपीट भी करते थे।
16 अप्रैल को उसका गर्भपात भी कराया गया और 18 अप्रैल को मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह चौफुला चौराहे के पास रहने लगी। उसका आरोप है कि यहां भी युवक ने उसके साथ मारपीट की।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी त्रिलोचन जोशी का कहना है कि युवती की जांच रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी को भेजी गई है। इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।