फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   YouTuber Anurag Dobhal arrested again now faces kidnapping charges following allegations of assault

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े

Thu, 08 Oct 2026 07:57 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 08 Oct 2026 07:57 PM IST
सार

राज सिंह चौहान ने छह अक्तूबर को नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पांच अक्तूबर की रात अनुराग डोभाल और उसके साथियों ने उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
YouTuber Anurag Dobhal arrested again  now faces kidnapping charges following allegations of assault
अनुराग डोभाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मारपीट और धमकी के मामले के बाद अब यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल पर अपहरण की कार्रवाई हुई है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने युवक को जबरन कार में डालकर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग डोभाल (29), अभिषेक (22), अभय चौधरी (23) और कुर्बान (23) शामिल हैं। पुलिस ने विवेचना के दौरान अपहरण की धारा भी बढ़ाई थी। चारों को बृहस्पतिवार को सुद्धोवाला, प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टी स्टेट बंजारावाला निवासी राज सिंह चौहान ने छह अक्तूबर को नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पांच अक्तूबर की रात अनुराग डोभाल और उसके साथियों ने उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने के इरादे से अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया गया।

UK Big News: कुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक, युवक की गोली मारकर हत्या, हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

Trending Videos

YouTuber Anurag Dobhal arrested again  now faces kidnapping charges following allegations of assault

तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसमें अपहरण की धारा और सामूहिक आपराधिक कृत्य से संबंधित धारा भी बढ़ाई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। टीम ने बृहस्पतिवार को सुद्धोवाला, प्रेमनगर क्षेत्र में दबिश देकर अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed