{"_id":"6ac7a07783a17be38a0aae6b","slug":"citizens-troubled-by-the-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-137240-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आवारा कुत्तों के आतंक से नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आवारा कुत्तों के आतंक से नागरिक परेशान
Thu, 08 Oct 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
- वाहन चालकों व राहगीरों पर हो रहे हमलावर, रोजाना एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने पहुंच रहे 25 लोग
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोग आवारा कुत्तों की समस्या से परेशान हैं। शाम ढलते ही कुत्तों के झुंड सड़कों पर उतर आते हैं और पैदल राहगीरों व बाइक सवारों पर झपटते हैं जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। हाल यह है कि उप जिला अस्पताल में रोजाना करीब 25 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने को पहुंच रहे हैं।
नगर के अस्पताल रोड, दिनकर विहार, पश्चिमीवाला रोड, सिनेमा गली, मेन बाजार, मुस्लिम बस्ती, इंदिरा उद्यान मार्ग और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत कई इलाकों में आवारा कुत्ते स्थानीय निवासियों व यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं। स्थानीय लोगों का कहना है शाम ढलते ही कुत्तों के झुंड सड़क पर उतर जाते हैं। इनके अचानक सड़क पर आ जाने से दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है।
वहीं, राहगीरों में भी कुत्तों के हमले को लेकर भय बना हुआ है। पूर्व सभासद जावेद खान, मंगत साहू, सुनील कुमार, अजय और धीरज कुमार आदि ने नगर पालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कुत्तों की नसबंदी और उन्हें नियंत्रित करने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा संबंधित विभागों से बात करके शीघ्र ही आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।