{"_id":"2b1812c9e76ce6dcbffde714396e1ba5","slug":"youth-voter-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मतदाताओं से ताल मिलाने की होगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मतदाताओं से ताल मिलाने की होगी चुनौती
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Mar 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में करीब डेढ़ लाख मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे जबकि दस लाख 30 से कम उम्र के युवा मतदाता हैं। हर वक्त सोशल मीडिया पर अपडेट रहने वाले इस मतदाता वर्ग पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें हैं। ऐसे में दलों को उनका एजेंडा भी अपने एजेंडे में शामिल करना होगा।
विज्ञापन
रोजगार का सपना दिखाने वाले युवा पीढ़ी के लिए ही काफी नहीं हैं। युवा राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में एजूकेशन पालिसी, साइंस एंड टेक्नोलाजी, सुराज, स्पोर्टस, गैजेट सहित महिला सुरक्षा को तरजीह चाहते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में सरकारी नौकरियों के साथ इंडस्ट्री सेक्टर जब तक विकसित नहीं होता रोजगार का क्षेत्र नहीं खुलेगा। पांच वर्ष में राज्य में लगभग 11 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं। इनमें 18 से 19 साल के 1,62276 नए मतदाता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों की है नजर
कांग्रेस ने अंतरिम बजट में एजुकेशन लोन पर सब्सिडी से लेकर नए मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेज की घोषणा करने साथ मैनिफेस्टो तैयार करने के लिए युवाओं की राय ले रही है। भाजपा ने युवा वोटरों को रिझाने के लिए सोशल इंजीनियरिंग शुरू कर रखी है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अटल युवा मिशन उसी का नतीजा है। युवाओं में आम आदमी पार्टी का क्रेज रहा है। आप का अहम हथियार सोशल मीडिया में हावी है।
एक नजर युवा मतदाताओं पर
जनपद -- नए मत -- 19 वर्ष से कम
टिहरी -- 2,07,007 -- 32558
पौड़ी -- 1,49,912 -- 29410
अल्मोड़ा -- 1,81,405 -- 29806
नैनीताल -- 2,61,829 -- 36684
हरिद्वार -- 2,68,416 --33818