रुड़की: स्कूल जा रही थी छात्रा कि तभी बाइक पर अपहरण करने पहुंचा युवक और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक ने स्कूल जा रही छात्रा को दिनदहाड़े जबरन बाइक पर बैठा लिया। शोर मचाने पर कुछ दूरी पर छात्रा को उतारकर युवक फरार हो गया। छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस, युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल युवक अपने घर से भी फरार बताया जा रहा है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी रुड़की के एक इंटर कॉलेज में नौवीं की छात्रा है। दो दिन पूर्व छात्रा सुबह 8.30 बजे गांव से पैदल कॉलेज के लिए निकली थी। इसी बीच गांव के ही युवक ने उसे स्कूल छोड़ने की बात कही।
चुपचाप बाइक पर बैठे रहने की धमकी दी
युवक की बातों में आकर वह उसकी बाइक पर बैठ गई। गांव से कुछ दूरी पर युवक ने स्कूल की ओर न जाकर गंगनहर की पटरी की ओर बाइक मोड़ दी।
छात्रा ने विरोध किया युवक ने चुपचाप बाइक पर बैठे रहने की धमकी दी। आरोप है कि छात्रा ने उससे बाइक रोकने की बात कही तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर पटरी से गुजर रहे कुछ लोग बाइक के पीछे दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवक कुछ दूरी पर छात्रा को बाइक से उतारकर फरार हो गया। छात्रा ने लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एक व्यक्ति से मोबाइल लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
आरोपी की तलाश की जा रही है
परिजनों ने आशंका जताई कि युवक बेटी को जान से मार सकता है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी अभी अपने घर से फरार है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।