{"_id":"68f09ed0889553cc850259a8","slug":"youth-spitting-on-bread-video-goes-viral-uttarkashi-market-closed-protest-uttarakhand-news-in-hindi-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: युवक के रोटी पर थूकने का वीडियो हुआ वायरल, हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन, बाजार बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: युवक के रोटी पर थूकने का वीडियो हुआ वायरल, हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन, बाजार बंद कराया
Thu, 16 Oct 2025 01:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:09 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरकाशी में बवाल मच गया। वीडियो में एक रेस्टोरेंट में युवक रोटी पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
उत्तराकाशी में प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में एक रेस्टोरेंट में युवक के रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। विरोध में हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने बाजार में दुकाने बंद कराई और प्रदर्शन किया। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें समुदाय विशेष का युवक तंदूरी रोटी में थूकता दिखाई दे रहा है। पुलिस उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विस्तृत जांच में जुट गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होते ही उत्तरकाशी में हंगामा हो गया। कुछ ही देर में हिंदू संगठन से जुड़े युवा एकजुट हो गए। युवाओं ने इसके विरोध में जिला मुख्यालय में मंडी और सभी दुकानें बंद करवा दी। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले युवक पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...UK News: सारा अली खान ने शुरू की रुद्रनाथ की यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंची थीं गोपेश्वर; आज यहां करेंगी विश्राम
विज्ञापन
जिला मुख्यालय की शांत वादियों में ऐसी घटना को अंजाम देने पर जनपद वासियों और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक के इस कृत्य की घोर निंदा की है।