फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth killed elderly man in mussoorie

मसूरी में लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की निर्मम हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Mon, 18 May 2020 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 May 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
youth killed elderly man in mussoorie
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
मसूरी में आज सोमवार को हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



पढ़ें : रुड़की: काम से लौट रहे चार मजदूरों पर बदमाश ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, एक की हालत गंभीर


आरोप है कि सुरजीत उम्र 26 साल ने, उदय पाल उम्र 65 की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों शिव कॉलोनी मसूरी के रहने वाले हैं। 

मसूरी कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि आरोपी ने बुजुर्ग की हत्या क्यों की। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


जमीनी विवाद में फायरिंग, एक घायल

रुड़की में जमीनी विवाद में परिवार के दो पक्षों में गोली चल गई। इसमें राशिद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नगला कुबड़ा गांव निवासी जमशेद  और राशिद एक ही परिवार से हैं। दोनों पक्षों में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार की शाम को गन्ने की फसल ट्रैक्टर से जोतने को लेकर विवाद हो गया था। गांव के ही लोगों ने मामला शांत करा दिया था।

सोमवार को दोनों पक्ष में एक बार फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिसमें राशिद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिये रुड़की ले जाया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है। एसओ रविंद्र शाह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed