फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth head cut in bike accident in dehradun

देहरादून में दर्दनाक हादसा, बाइक एक्सीडेंट में धड़ से अलग हुई युवक की गर्दन

Sat, 15 Dec 2018 08:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
youth head cut in bike accident in dehradun
हादसे में एक की मौत और एक युवक गंभीर घायल
गुरुवार को देर रात देहरादून में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रायपुर के डोभाल चौक के पास हुए बाइक हादसे में युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे देहरादून के रायुपर में छह नम्बर पुलिया के पास बेकाबू बाइक सड़क किनारे बने पीलर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई।

वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और अनिल ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था

इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अनिल कुमार (23) निवासी हिरनपूरा काठ, बिजनौर एक होटल में काम करता था।

वह देहरादून में डोभाल चौक पर किराये के मकान में रह रहा था। गुरुवार रात अनिल और डोभाल चौक निवासी रजत सिंह बाइक पर रायपुर चौक से आ रहा था।

तभी डोभाल चौक के पास पुल पर बाइक फिसल गई। हादसे में अनिल पिलर से टकरा गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और अनिल ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed