फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth group fight for religious place.

उत्तराखंड: धार्मिक स्थल के लिए हुआ विवाद, बहा खून

Wed, 06 May 2015 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 06 May 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
youth group fight for religious place.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में धार्मिक स्थल के लिए दो समुदायों के युवकों के बीच उपजा विवाद इतना बड़ गया कि मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


हल्द्वानी के जवाहर नगर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम दो समुदायों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे दो युवक घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर स्थित धार्मिक स्थल पर आयोजन चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच दूसरे समुदाय का एक किशोर वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। इस पर कुछ युवकों ने उसे डांट-फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद धारदार हथियारों से लैस चार-पांच युवक वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। धार्मिक स्थल में मौजूद युवकों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे उनसे उलझ गए। मारपीट होने से जवाहर नगर निवासी विनोद सिंह और अनिल घायल हो गए।

मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पहले कि  पुलिस मौके पर पहुंचती हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, एसएसआई इंदर सिंह राणा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा भूपेंद्र सिंह बृजवाल, भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज नंदन सिंह रावत ने मामले की जानकारी ली।

साथ ही घायल विनोद और अनिल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने मारपीट का आरोपी युवक शादाब को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ह्यांकी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस तैनात कर दी है, जबकि हमलावर शादाब के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

लोगों का लगा जमावड़ा

youth group fight for religious place.

जवाहर नगर में युवकों के बीच हुई मारपीट के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। आसपास रहने वाले लोग भीड़ को देख अपने घरों की खिड़कियों और छतों से देख रहे थे, जिस पर पुलिस ने एकत्र लोगों को वहां से हटाया।

गुरुवार को सीओ का करेंगे घेराव
जवाहर नगर में हुए विवाद के बाद आक्रोशित लोगों का कहना था कि मारपीट का केवल एक आरोपी को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन-चार साथी अभी फरार हैं। बुधवार तक हमलावर अन्य युवकों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सीओ का घेराव किया जाएगा।

दोनों पक्षों की थाने में भी लगी भीड़
विवाद के बाद बनभूलपुरा थाने में दोनों ही पक्षों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ऐसे में दोबारा फिर कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस ने एकत्र लोगों को थाने से खदेड़ दिया।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंचे
मारपीट के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

इस दौरान मंच के नगराध्यक्ष रविंद्र बाली, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, हरीश मनराल, भीम सिंह बिष्ट, प्रशांत अग्रवाल, सौरभ शर्मा, आंनदी लाल शर्मा, शिवम जायसवाल, कार्तिक नेगी, गौतम, पवन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed