Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic congestion wreaks havoc in Vikasnagar market

Dehradun News: विकासनगर बाजार में जाम से हाल बेहाल, घंटों रेंगते रहे वाहन

Sun, 29 Nov 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 29 Nov 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Traffic congestion wreaks havoc in Vikasnagar market
- साप्ताहिक बंदी के बाद रविवार को उमड़ी भीड़, दुकानों के आगे खड़े लोडर वाहनों से चरमराई व्यवस्था
विज्ञापन

- सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बने रहे गंभीर हालात, पैदल राहगीरों का निकलना भी हुआ मुश्किल
- हर रविवार की समस्या पर पालिका व पुलिस मौन, आम दिनों जैसी चालान कार्रवाई न होने से नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। मुख्य बाजार में रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। बाजार खुलते ही वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी और सुबह 10 बजे तक मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम की गिरफ्त में आ गया। दोपहर दो बजे तक हालात इतने गंभीर रहे कि भारी वाहनों से लेकर चारपहिया व दुपहिया वाहन घंटों रेंग-रेंगकर चलते रहे। इस दौरान वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहने के कारण रविवार को बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार पहुंचते हैं। इसी बीच सुबह से ही दुकानों के सामने लोडर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। बेतरतीब ढंग से खड़े इन वाहनों से मुख्य मार्ग का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और देखते ही देखते यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है।
विज्ञापन

रविवार को नदारद रहती है चालान की कार्रवाई
बाजार में प्रत्येक रविवार को ऐसे ही हालात बन रहे हैं, लेकिन नगर पालिका और पुलिस प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर मौन है। आम दिनों में अतिक्रमण व बेतरतीब पार्किंग पर पालिका और पुलिस की ओर से चालान की कार्रवाई की जाती है, लेकिन रविवार को बाजार क्षेत्र में ऐसी कोई सक्रियता दिखाई नहीं देती। स्थानीय निवासी धीरज कुमार, विजय और अमित का कहना है कि बाजार के आसपास ऐसे काफी स्थान हैं, जहां सामान लेकर आने वाले लोडर वाहनों को पार्क कराया जा सकता है। ऐसा न किए जाने और दुकानों के सामने ही वाहन खड़े रहने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापार मंडल और पुलिस के साथ बैठक कर योजना बनाई जाएगी। - धीरज बॉबी नौटियाल, अध्यक्ष, नगर पालिका विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed