फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth fell into a gorge while returning from Mussoorie.

Dehradun News: मसूरी से लौटते समय युवक खाई में गिरा

Sat, 11 Jul 2026 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth fell into a gorge while returning from Mussoorie.
देहरादून। मसूरी से अपने दोस्त के साथ लौट रहा एक युवक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरफ) और स्थानीय पुलिस ने देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रोहित नाम का युवक अपने एक दोस्त के साथ मसूरी से देहरादून की ओर स्कूटी से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था। रास्ते में उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर दी और किनारे बैठ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने और खाई की गहराई के बावजूद बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। युवक को सकुशल खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed