फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajasthan Youth Drowns While Bathing in the Ganges in Shivpuri SDRF Search Operation Underway Rishikesh News

Rishikesh News: शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर स्नान के दौरान डूबा राजस्थान का युवक, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

Sat, 16 May 2026 06:48 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Sat, 16 May 2026 06:48 PM IST
सार

राजस्थान का 24 वर्षीय युवक ऋषिकेश गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।

विज्ञापन
Rajasthan Youth Drowns While Bathing in the Ganges in Shivpuri SDRF Search Operation Underway Rishikesh News
एसडीआरएफ सर्च अभियान जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार थाना मुनिकीरेती के माध्यम से  एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी में नमामि गंगे घाट के पास पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज, निवासी चचियावास, अलवर अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।
विज्ञापन


बताया गया कि सभी युवक राजस्थान की एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं और घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सूचना मिलते ही  एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Prateek Yadav: अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, 'आई लव यू पापा' लिखा कार्ड मासूम बेटी ने गंगा में प्रवाहित किया

मौके पर स्थानीय पुलिस और आपदा राहत बल की टीमें भी मौजूद हैं। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसडीआरएफ ने आमजन से अपील की है कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज है। ऐसे में अनजान और गहरे स्थानों पर स्नान करने से बचें तथा घाटों पर लगाए गए चेतावनी बोर्डों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed