फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth Drove the bullets On the street dogs

कुत्तों के साथ ऐसी हरकत करता था युवक, माजरा समझ में आने पर थाने में किया लोगों ने हंगामा

Wed, 20 Dec 2017 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Dec 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
youth Drove the bullets On the street dogs
कुत्ता - फोटो : demo pic

गली के लगभग सारे कुत्ते घायल नजर आ रहे थे। कुछ दिन तक कॉलोनी में किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब माजरा समझ में आया तो लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पढ़िए क्यों हो रहे थे कुत्ते घायल...

विज्ञापन


इंद्रापुरम स्थित जज कालोनी में कुत्ते के बच्चे के ऊपर बाइक चढ़ने से हंगामा हो गया। मामला बाजार चौकी तक पहुंच गया। वहां पशु क्रूरता निवारण सोसायटी की उपाध्यक्ष के पहुंचने से मामला गर्मा गया। कालोनी के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जज कालोनी के लोगों का आरोप है कि कालोनी में ही रहने वाला एक युवक तेज गति से बुलेट चलाता है। वह जान बूझकर कुत्तों के ऊपर बुलेट चढ़ाता है। पूर्व में भी कई कुत्तों के ऊपर बाइक चढ़ाकर उन्हें घायल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कुत्ते के बच्चे को प्यार से पास बुलाया और चढ़ा दी बुलेट

youth Drove the bullets On the street dogs
Dog
कालोनी के लोगों के मुताबिक सोमवार को भी युवक बुलेट से जा रहा था। कॉलोनी में उसने एक आवारा कुत्ते के बच्चे को बुलाया।

बच्चा उसके पास आया तो उसने कुत्ते के पैर के ऊपर बुलेट चढ़ा दी। इससे कुत्ते के बच्चे की टांग टूट गई। इससे गुस्साएं लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पशु क्रूरता सोसायटी की उपाध्यक्ष पूजा भूखंड भी वहां पहुंच गईं। आरोपी युवक के पक्ष में भी लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed