{"_id":"5e011e3a8ebc3e87f2539a52","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-charaba-vikas-nagar-news-drn330391881","type":"story","status":"publish","title_hn":"छरबा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छरबा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छरबा गांव स्थित एक मकान में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार दीपक चौहान (31) पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम पट्टी मेघु तगाना जिला बागपत उत्तर प्रदेश छरबा गांव में किराए के मकान पर रहता था। वह सहसपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया हुआ था। शाम को जब दीपक बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने कमरा खोलकर देखा। दीपक बिस्तर पर अचेत अवस्था में लेटा हुआ था। आनन-फानन में मकान स्वामी ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर दीपक को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष राजीव रौंथाड़ ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि मृत व्यक्ति हार्ट का मरीज था, जिसका उपचार पहले से चल रहा था। ऐसे में हो सकता है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई हो। उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।