फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth dies in road accident

ट्रक और कार की भिंड़त में युवक की मौत

Thu, 25 Mar 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बीते मंगलवार देर रात ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। बुधवार को गमगीन माहौल में शांति धाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तरुण कंडवाल (34) पुत्र सत्य पाल कंडवाल निवासी सोशल विहार निकट समरफील्ड स्कूल हरबर्टपुर मंगलवार रात 11:35 बजे कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान घर के निकट ही सामने से आ रहे ट्रक से उसकी कार की भिड़ंत हो गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह कार में फंसे तरुण को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में बड़ा तरुण डाकपत्थर रोड पर रेस्टोरेंट चलता था। करीब चार साल पूर्व तरुण की शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा है। तरुण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नगर पालिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। चौकी प्रभारी प्रमोद खुगशाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

तरुण कंडवाल फाइल फोटो

तरुण कंडवाल फाइल फोटो- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed