फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth dies due to railing pipe entering stomach, accused of murder

रेलिंग का पाइप घुसने से युवक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

पेट में सड़क की रेलिंग का पाइप घुसने से स्कूटर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि वह सौरभ पांडेय अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ घर से मसूरी की ओर आ रहा था।

विज्ञापन
Youth dies due to railing pipe entering stomach, accused of murder

विस्तार

पेट में सड़क की रेलिंग का पाइप घुसने से स्कूटर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

घटना मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह की है। मृतक की पहचान सौरभ पांडेय (18) पुत्र अनिल पांडेय निवासी खदरी श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि वह सौरभ पांडेय अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ घर से मसूरी की ओर आ रहा था। सभी तीन स्कूटर पर सवार थे। सौरभ की स्कूटी पर उसकी बहन भी बैठी थी। रास्ते में मोहकमपुर फ्लाईओवर से पहले सड़क की रेलिंग टूटी हुई है। सौरभ का स्कूटर वहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके पेट में पाइप घुस गया।
विज्ञापन

दोस्तों ने इमरजेंसी सेवा को फोन किया। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। सौरभ के पिता कटक में रहते हैं। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार देर शाम तक परिजन आरोप लगाते रहे कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस के समझाने के बाद वे शांत हुए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट शुक्रवार तक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed