फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Youth Died due to SwIne Flu during Coronavirus Attack in Haridwar

उत्तराखंड: कोरोना के बीच स्वाइन फ्लू से युवक की मौत, पांच दिन से काट रहा था अस्पतालों के चक्कर

Fri, 27 Mar 2020 08:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Mar 2020 08:17 PM IST
सार

  • पांच दिनों से देहरादून और ऋषिकेश में इलाज के लिए भटक रहा था मरीज
  • बृहस्पतिवार देर रात परिजन लाए जिला अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
Uttarakhand: Youth Died due to SwIne Flu during Coronavirus Attack in Haridwar
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के खौफ के बीच इलाज न मिलने से स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। पीड़ित पांच दिन इलाज के लिए देहरादून और ऋषिकेश में भटक रहा था। बृहस्पतिवार आधी रात को परिजन उसको लेकर हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  बता दें कि इससे पहले भी स्वाइन फ्लू से एक महिला की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


सिडकुल थानाक्षेत्र के एक गांव का एक युवक काफी समय से बीमार था। परिजनों ने पहले उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। बताया जाता है कि परिजन उसे देहरादून के एक अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


जहां जांच में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। वहां पर उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दून के कुछ अस्पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि इसके बाद वे एम्स ऋषिकेश लेकर गए, लेकिन वहां पर बेड न होने की बात कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार रात को परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उस समय युवक ऑक्सीजन पर था।

उसका इमरजेंसी में इलाज शुरू किया गया। पीड़ित को वेंटीलेंटर पर रखने की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में वेंटीलेंटर की सुविधा नहीं होने पर सामान्य तरीके से ही इलाज दिया गया। करीब आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।

अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को मृतकके घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों की जांच करते हुए सैंपल लिये हैं। वहीं, जानकारी में आया है कि उसके परिवार दो अन्य लोग देहरादून के अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed