फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth death during Accident on Balliwala flyover again in dehradun 

'खूनी' फ्लाईओवर ने लील ली एक और जान, यहां अब तक 20 लोगों की हो चुकी मौत 

Wed, 17 Apr 2019 07:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Apr 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Youth death during Accident on Balliwala flyover again in dehradun 
बल्लीवाला फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हादसे में एक और बाइकसवार की मौत हो गई। हादसा मोड़ पर डिवाइडर से मोटरसाइकिल टकराने से हुआ। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि मृतक की पहचान आदित्य रावत पुत्र बलबीर सिंह निवासी इंदिरा नगर कालोनी के रूप में हुई है। वह एक कॉल सेंटर में काम करता था और रात की ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल फ्लाईओवर के मोड़ पर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को मंगलवार देर रात करीब तीन बजे सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से घायल आदित्य को सिनर्जी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे का कारण डिवाइडर से बाइक टकराना बताया जा रहा है।

हादसे में अब तक करीब 20 लोगों की मौत 

बावजूद इसके पुलिस जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का वास्तविक समय और यहां आने-जाने वाले वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही है। यदि किसी वाहन से उसकी बाइक को टक्कर लगी होगी तो पुलिस उसकी तलाश कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगी। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। 

बल्लीवाला फ्लाईओवर, उद्घाटन के बाद से ही दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है। इसके उद्घाटन के चंद दिनों के बाद यहां एक बाइक सेफ्टी वॉल से टकरा गई थी और इस पर सवार की मौके पर मौत हो गई।

उसके बाद हादसों का सिलसिला जारी है। प्रशासन की ओर से एहतियातन फ्लाईओवर के बीच में डिवाइडर लगाए हैं। बावजूद हादसों में कमी नहीं आ रही है। बीते तीन सालों के भीतर यहां 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed