{"_id":"5c5d163fbdec224db85268e6","slug":"youth-dead-body-found-on-mussoorie-dehradun-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी-देहरादून रोड पर शव मिलने से फैली सनसनी, अधिक शराब पीने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी-देहरादून रोड पर शव मिलने से फैली सनसनी, अधिक शराब पीने से मौत की आशंका
Sat, 09 Feb 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
शव मिला
शुक्रवार सुबह मसूरी-देहरादून रोड पर गज्जी बैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक के पास से एक बैग पड़ा मिला है। बैग में उसका आधार कार्ड मिला है। युवक की शिनाख्त शाहजहांपुर निवासी 30 वर्षीय उस्मान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं युवक के बैग में शराब के कुछ पव्वे भी मिले है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत शराब की ओवरडोज से हुई है। वहीं युवक सिर्फ पैंट और शर्ट में था तो ठंड से भी मौत हो सकती है। अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन